सुनील पाठक , गोरखपुर
पडरौना (कुशीनगर) : 22 / जुलाई / 2026 : पडरौना (कुशीनगर) क्षेत्र के कुरमौल स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राइफल शूटिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में छात्राओं के साथ-साथ छात्र भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और निशानेबाजी की बारीकियां सीख रहे हैं।
विद्यालय प्रबंधक का कहना है कि शूटिंग केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, एकाग्रता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निशाना साधने का अभ्यास कराया जा रहा है।

विद्यालय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आज बेटियां भी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्हें समान अवसर देकर भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सकता है।
प्रबंधन के अनुसार विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि बच्चे आत्मनिर्भर, अनुशासित और देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
विद्यालय ने अभिभावकों से अपने बच्चों के प्रवेश के लिए संपर्क करने की अपील करते हुए कहा कि यहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का भी बेहतर प्रशिक्षण दिया जाता है।
इस अवसर पर हृदेश कुशवाहा समाज सेवी पत्रकार, दुर्गेश कुशवाहा, निखलेश कुमार, सोनम कुमार, अमन कुमार,सौम्या कुशवाहा, बबिता मैम, प्रतिभा देवी, चंदा देवी, सोनी कुमारी सहित सभी लोग उपस्थित रहें
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












