Home » उत्तर प्रदेश » चौरी-चौरा के फूलवरिया में टप्पू भैया के नेतृत्व में विशाल चौपाल, स्थानीय नेतृत्व और क्षेत्रीय विकास पर दिया जोर

चौरी-चौरा के फूलवरिया में टप्पू भैया के नेतृत्व में विशाल चौपाल, स्थानीय नेतृत्व और क्षेत्रीय विकास पर दिया जोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

चौरी-चौरा : 23 / जुलाई / 2026 :  326 विधानसभा चौरी-चौरा के सरदार नगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा फूलवरिया में माँ तरकुलहा देवी के अनन्य भक्त, अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की गौरवशाली विरासत के वाहक एवं जन-जन के लोकप्रिय नेता अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” के नेतृत्व में विशाल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र मणि ने किया।

चौपाल को संबोधित करते हुए पंडित राजकुमार व्यास ने कहा कि विधानसभा के समुचित विकास के लिए जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर स्थानीय एवं जनहितैषी नेतृत्व का चयन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और क्षेत्र के विकास के लिए स्थानीय प्रतिनिधि को अवसर दिया जाना चाहिए।

अपने संबोधन में टप्पू भैया ने कहा कि आज भी जनता को जाति, धर्म और दल के आधार पर विभाजित कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि विकास तभी संभव है जब समाज एकजुट होकर अपने क्षेत्र और भविष्य के लिए निर्णय ले। उन्होंने कहा कि बाहरी नेतृत्व की राजनीति ने चौरी-चौरा के विकास को लंबे समय तक प्रभावित किया है, इसलिए अब समय आ गया है कि क्षेत्र का नेतृत्व स्थानीय और जनता के बीच रहने वाले व्यक्ति के हाथों में हो।

कार्यक्रम में रामकरण सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, ओमप्रकाश (प्रधान प्रतिनिधि), रामस्वरूप सिंह, दुर्ग विजय, नागेंद्र सिंह, अच्छेलाल, रामबचन कनौजिया, पुरुषोत्तम निषाद, छोटेलाल चौधरी, कमल भास्कर, सुदामा सिंह, गणेश सिंह, रामजी कनौजिया, अदालत चौधरी, रामनाथ चौधरी, रामप्यारे कनौजिया, सूर्यनाथ विश्वकर्मा, लल्लन निषाद, रविंद्र कुमार भारती, रामआश्रय कनौजिया, रघुनाथ गुप्ता, मोहम्मद इदरीश, जवाहर, राधे गुप्ता, हरि सिंह, विश्वनाथ यादव, अजय कुमार भारती, राज निषाद, योगेंद्र सिंह, वेद, प्रमोद सिंह तथा राधेश्याम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment