Home » बुलंदशहर » सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी को पुलिस ने घर में किया नजरबंद, दिल्ली आंदोलन में शामिल होने से रोकने का आरोप

सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी को पुलिस ने घर में किया नजरबंद, दिल्ली आंदोलन में शामिल होने से रोकने का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 23 / जुलाई / 2026 :  समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी को पुलिस द्वारा उनके शेखपैन स्थित आवास पर नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि उन्हें दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने घर से बाहर नहीं निकलने दिया।

हाजी यासीन कुरैशी के अनुसार, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आंदोलन चल रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में उनके दिल्ली जाने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया।

हाजी यासीन कुरैशी ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं और आम जनता की आवाज को अधिक समय तक दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जनता की आवाज को सुना जाना चाहिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment