Home » बुलंदशहर » मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर छात्राओं ने जीवंत किया साहित्य, सामाजिक चेतना का दिया संदेश

मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर छात्राओं ने जीवंत किया साहित्य, सामाजिक चेतना का दिया संदेश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 31 / जुलाई / 2026 :  रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती साहित्यिक गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं ने उनकी प्रसिद्ध कहानियों का सार प्रस्तुत कर साहित्य में निहित सामाजिक चेतना, मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम में ईदगाह, पंच परमेश्वर, दो बैलों की कथा, बड़े घर की बेटी, बड़े भाई साहब, बूढ़ी काकी और नमक का दरोगा सहित कई चर्चित रचनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य आज भी समाज को समानता, न्याय और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देता है।

महाविद्यालय के प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल, संयोजक कुलदीप गर्ग एवं प्राचार्य डॉ. शीनू चौधरी ने छात्राओं से साहित्यिक एवं अकादमिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन धनेश शर्मा ने किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment