गाजियाबाद : 19 / नवंबर / 2026 : नंदग्राम के सरस्वती विहार में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाली प्लॉट में बनी झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण वहां बनी करीब 10 से 12 झुग्गियां देखते ही देखते जलकर राख हो गईं।

आग लगते ही झुग्गियों में रहने वाले परिवारों में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिलने पर नंदग्राम थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें बिना देरी किए मौके पर पहुंचीं।

पुलिसकर्मियों और दमकल कर्मियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाया। झुग्गियों में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया।

समय रहते चलाए गए बचाव अभियान के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से कई परिवारों का आशियाना और घरेलू सामान नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग जांच कर रहे हैं और घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










