Home » उत्तर प्रदेश » सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; एक साथ उठीं दो अर्थियां

सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; एक साथ उठीं दो अर्थियां

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

आगरा  : 19 / नवंबर / 2026 :    फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव नगला रमले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी जितेंद्र पुत्र भोपूसिंह (30 वर्ष) और बबलू पुत्र महेंद्र सिंह (35 वर्ष) 18 नवंबर को अपनी चचेरी बहन प्रिया पुत्री वकील की लग्न-सगाई लेकर राजस्थान के धौलपुर जा रहे थे। इसी दौरान धौलपुर-भरतपुर हाईवे पर सरेंधी थाना जगनेर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 19 नवंबर को पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव गांव नगला रमले लाए गए। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पर फतेहपुर सीकरी थाना प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर मलिक पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति संभाली। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों युवकों का अंतिम संस्कार कराया गया। एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में हर आंख नम नजर आई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment