बुलंदशहर : 31 / जुलाई / 2026 : ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट की रहने वाली एक युवती ने एसएसपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपी और उसके परिजन लगातार उसे धमका रहे हैं।

पीड़िता संजना पुत्री मनवीर के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को गांव के ही श्रीपाल पुत्र नारायण सिंह ने उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की थी। इस संबंध में ककोड़ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 258/26 दर्ज कराया गया था।
युवती का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। उसने बताया कि 28 जुलाई 2026 को आरोपी अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंचा और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर कथित रूप से गंभीर परिणाम भुगतने और पहले जैसी घटना दोहराने की धमकी दी गई।

पीड़िता का कहना है कि धमकियों के कारण वह भयभीत है और घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रही है। शुक्रवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंची और कार्रवाई व सुरक्षा की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा।
एसएसपी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












