Home » आज की ताजा खबर » कश्मीर की वादियों में गूंजा भारतीय किसान यूनियन भानु का नाम, किसानों ने थामा संगठन का दामन

कश्मीर की वादियों में गूंजा भारतीय किसान यूनियन भानु का नाम, किसानों ने थामा संगठन का दामन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जम्मू-कश्मीर : 2 / अगस्त / 2026 :  भारतीय किसान यूनियन भानु के संगठनात्मक विस्तार को लेकर जम्मू-कश्मीर में किसानों के बीच उत्साह देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर के किसान भाइयों ने भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन से जुड़कर सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर संगठन की ओर से जम्मू-कश्मीर के सभी किसान भाइयों एवं कश्मीरवासियों को शुभकामनाएं दी गईं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की आवाज को मजबूती प्रदान करने तथा किसान हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार लगातार किया जा रहा है।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानु के जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष आजाद अहमद वार, राष्ट्रीय सचिव कालू कसाना, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष विवेक यादव तथा गाजियाबाद जिला उपाध्यक्ष शादाब कुरैशी सहित संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदाधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में संगठन के विस्तार से किसान भाइयों को एकजुट होकर अपने हितों से जुड़े विषयों को आगे रखने का अवसर मिलेगा।

भारतीय किसान यूनियन भानु परिवार की ओर से जम्मू-कश्मीर के सभी किसानों और कश्मीरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर संगठन के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु जिंदाबाद और ठाकुर भानु प्रताप सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment