पहासू : 15 / अगस्त / 2026 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहासू कस्बे स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शर्मा, प्रबंधक डॉ. विजेंद्र शर्मा, आचार्या पूजा चौधरी, रजनी शर्मा, प्रधानाचार्य संतोष शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। रैली के दौरान क्षेत्रीय पुलिस का विशेष सहयोग रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










