Home » बुलंदशहर » ककोड़ थाने के पुलिसकर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र

ककोड़ थाने के पुलिसकर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 15 / अगस्त / 2026 :  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ककोड़ थाने के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सिकंदराबाद क्षेत्राधिकारी दीपक तिवारी ककोड़ थाने पहुंचे और एसएसपी की ओर से पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविंदर सिंह यादव, कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार बैसला, कांस्टेबल तेज प्रताप सिंह और कांस्टेबल पूजा रानी को पुलिस विभाग में बेहतर कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सीओ दीपक तिवारी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मान मिलने पर पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment