चोला : 15 / अगस्त / 2026 : चोला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी निवासी राहुल पुत्र सोहन पाल ने बताया कि उसका भाई विजेंद्र अपनी पत्नी कमलेश देवी के साथ थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ क्षेत्र में अपनी बुआ को देखने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सरस्वती इंस्टीट्यूट आरके मेडिकल साइंस के गेट के सामने उनकी बाइक को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी कमलेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही हापुड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राहुल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










