Home » उत्तर प्रदेश » दिनदहाड़े जलती मिलीं स्ट्रीट लाइटें, बिजली बचाने के दावों पर सवाल

दिनदहाड़े जलती मिलीं स्ट्रीट लाइटें, बिजली बचाने के दावों पर सवाल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 17 / अगस्त / 2026 :  पीपीगंज टाउन एरिया क्षेत्र में सोमवार को दिन के समय स्ट्रीट लाइटें जलती दिखाई दीं। करीब दोपहर 1:30 से 2:30 बजे के बीच लाइटें जलने का मामला सामने आया, जिससे विद्युत बचत को लेकर विभागीय दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सरकार और बिजली विभाग की ओर से समय-समय पर आम लोगों से बिजली की बचत करने की अपील की जाती है। इसके बावजूद टाउन एरिया क्षेत्र में दिन के समय स्ट्रीट लाइटें जलती मिलने से विद्युत के अनावश्यक उपयोग की स्थिति सामने आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में लाइटें जलती रहने से बिजली की खपत बढ़ने के साथ सरकारी संसाधनों का भी दुरुपयोग होता है। ऐसे में संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देकर व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।

मामले में जानकारी लेने के लिए टाउन एरिया और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी से बातचीत नहीं हो सकी। कुछ अधिकारियों के फोन बंद बताए गए।

अब सवाल यह है कि दिन के उजाले में स्ट्रीट लाइटें क्यों जलती रहीं और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment