ककोड़ : 21 / अगस्त / 2026 : थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी लोकेश पुत्र वेदपाल ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर तमंचे, लाठी-डंडे और रॉड से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में लोकेश के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है।

पीड़ित के अनुसार, 20 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह अपनी माताजी के साथ घर के अंदर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के नीरज पत्नी ओमप्रकाश, विशाल पुत्र ओमप्रकाश और लक्ष्मण पुत्र भूदत्त हाथों में तमंचे, लाठी-डंडे और रॉड लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी करीब आधा दर्जन अन्य लोगों के साथ दोबारा उसके घर में आए और फिर से मारपीट की। मामले में पीड़ित ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है और जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









