ककोड़ : 21 / अगस्त / 2026 : थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव हसनपुर बक्सुआ निवासी दीपू पुत्र बाबू ने आरोप लगाया कि उसका भतीजा संजीव 20 अगस्त की रात करीब आठ बजे थाना चोला क्षेत्र के गांव बड़ौदा में कबड्डी का मैच देखकर वापस घर लौट रहा था।

आरोप है कि जैसे ही संजीव वैर फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी बड़ौदा गांव निवासी मंगल पुत्र भारत, अभिषेक, तरुण समेत कुछ अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और रॉड से संजीव के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मारपीट और हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









