Home » बुलंदशहर » ग्राम प्रधान व सचिव की पहल लाई रंग, आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को मिलेगी हवा

ग्राम प्रधान व सचिव की पहल लाई रंग, आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को मिलेगी हवा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
समाचार छपने के बाद हरकत में आया ग्राम पंचायत प्रशासन, आंगनवाड़ी में नहीं लगा था आज तक मासूमों के लिए पंखा
ज्ञान धर्म जर्नलिज़्म समाचार पत्र में छपने के बाद ग्राम प्रधान व सचिव ने लिया संज्ञान आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली फिटिंग करा कर लगवाए दो पंखे
आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने नहीं दी थी कोई सूचना, मासूमों की जिंदगी के साथ कर रही थी खिलवाड़ गर्मी में बैठने को मजबूर थे मासूम।

 

खुर्जा : 21 / अगस्त / 2026 :  खुर्जा क्षेत्र के विकासखंड अरनिया के गांव नियमताबाद जब से आंगनबाड़ी केंद्र बना तब से अभी तक पंखा की व्यवस्था नहीं थी मासूम मजबूर थे इस उमस भरी गर्मी में बैठने के लिए सबसे बड़ी बात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी नहीं की कभी मांग, समाचार छपने पर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने लिया संज्ञान बोले बच्चों को हर संभव सुविधा दी जाएगी यह हमारी प्राथमिकता है।

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत नियमताबाद में जब से आंगनबाड़ी केंद्र बना है तब से मासूम बच्चों के लिए कोई पंखे की व्यवस्था नहीं थी इसकी वजह से बच्चे गर्मी में भी उबलने के लिए मजबूर रहते थे लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर सबसे बड़ा प्रश्न उठता है कि आखिर उसने ग्राम प्रधान या अपने महिला एवं बाल विकास कल्याण अधिकारी से इस चीज की शिकायत क्यों नहीं कि यह मांग पत्र क्यों नहीं दिया।

पंखा के विषय पर जब ग्राम पंचायत सचिव हिमांशु वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी भी मासूम को या ग्रामीण को सुविधा से वंचित नहीं रखा जाएगा और बच्चों के लिए प्राथमिकता में हम तुरंत पंखा लगवाएंगे ग्राम प्रधान ने दो पंखे और बिजली की फिटिंग आज आंगनबाड़ी केंद्र में करवा दी है।

सोचने वाली बात से है कि ग्राम प्रधान का भी कार्यकाल पूरा हो गया लेकिन उनको भी आज तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने इस खराब व्यवस्था के बारे में नहीं बताया और ना ही यह बताया कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में पंखा नहीं है बच्चे आते हैं इसका मतलब आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने कार्य में या बच्चों के प्रति उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं है इस विषय पर भी हम जल्दी ही एक समाचार प्रकाशित करेंगे और पंचायत के ग्राम प्रधान जो वर्तमान में प्रशासक हैं तथा पंचायत सचिव से वार्ता की जाएगी।

हालांकि ग्राम प्रधान ने समाचार छपने के अगले दिन ही मामले की गंभीरता को देखते हुए दो पंखे मंगवा कर और बिजली फिटिंग करा कर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए हवा की व्यवस्था की। उन्होंने बताया की बच्चों के लिए किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी यह हमारी प्राथमिकता है स्कूल में यदि कहीं दिक्कत है तो वह सीधा संपर्क कर सकता है। जब पंचायत सचिव से पूछा गया कि क्या आप या आपके ग्राम प्रधान विद्यालय में निरीक्षण के लिए नहीं जाते तो उन्होंने बताया की समय-समय पर जाते हैं लेकिन उस समय ये ही व्यवस्था करते हैं और इन्होंने सही चीजों को कभी नहीं बताया जिसका हम लोग संज्ञान लेंगे और इस पर कार्यवाही भी की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment