Home » बुलंदशहर » चोला पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

चोला पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 22 / अगस्त / 2026 :  चोला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ साही ने बताया कि उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव, कांस्टेबल भीमदत्त शर्मा और कांस्टेबल दिव्यांश सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम चोला स्टेशन की ओर जा रही थी। रास्ते में एक युवक हाथ में थैला लेकर जाता हुआ संदिग्ध दिखाई दिया।

पुलिस ने युवक को रोककर उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें अवैध देसी मार्का शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील पुत्र बच्चू निवासी ग्राम खबासपुर बताया। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment