Home » उत्तर प्रदेश » विद्युत कार्यों में देरी पर सीडीओ सख्त, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

विद्युत कार्यों में देरी पर सीडीओ सख्त, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 22 / अगस्त / 2026 :   निर्माणाधीन परियोजनाओं में विद्युत कार्यों के कारण आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समन्वय बैठक हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के लंबित विद्युत कार्यों की समीक्षा की गई।

सीडीओ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। तुलसी निकेतन यू-टर्न का विद्युत कार्य 30 सितंबर तक, फर्रुखनगर-सिरौरा और बन्थला-ढिकौली मार्ग के कार्य 15 सितंबर तक तथा मोदीनगर-हापुड़ मार्ग का विद्युत कार्य 20 अक्टूबर तक पूरा करने को कहा गया।

दिल्ली-कानपुर मार्ग पर शेष 60 प्रतिशत विद्युत कार्य को भी 15 सितंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने जीडीए, नगर निगम और नगर पालिकाओं से लंबित विद्युत कार्यों की सूची अधीक्षण अभियंता विद्युत को उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगली समीक्षा बैठक से पहले सभी निर्धारित बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली जाए। अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध तरीके से प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment