Home » उत्तर प्रदेश » नागर परिवार के बीच पहुंचे संत रमेशानंद गिरि, दिवंगत देशराज नागर को दी श्रद्धांजलि

नागर परिवार के बीच पहुंचे संत रमेशानंद गिरि, दिवंगत देशराज नागर को दी श्रद्धांजलि

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गौतमबुद्ध नगर : 22 / अगस्त / 2026 :  सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर से जुड़े संत रमेशानंद गिरि जी महाराज ने ग्राम कचैहड़ा वारसाबाद, वेव सिटी, गौतमबुद्ध नगर पहुंचकर स्व. देशराज नागर (नेताजी) के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

स्व. देशराज नागर जी का तीन दिन पूर्व निधन हो गया था। महाराजश्री ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भगवान दूधेश्वर नाथ महादेव से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल नागर परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर रमेशानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि जन्म और मृत्यु ईश्वर के विधान हैं। मनुष्य संसार से विदा हो जाता है, लेकिन उसके सत्कर्म, संस्कार और समाज के प्रति किए गए योगदान सदैव स्मरण किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्व. देशराज नागर जी की स्मृतियां उनके परिजनों और शुभचिंतकों के बीच हमेशा जीवित रहेंगी।

महाराजश्री ने परमात्मा से प्रार्थना करते हुए कहा कि स्व. देशराज नागर जी की आत्मा को शांति एवं सद्गति प्राप्त हो और पूरे परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, साहस और शक्ति प्रदान हो।

इस दौरान महाराज श्री के शिष्य संजय गिरि जी सहित स्व. देशराज नागर जी के परिजन एवं शुभचिंतक रामपाल नागर, रामकुमार नागर, सुभाष नागर, राहुल नागर, कैसराम नागर, बल्ले सिंह नागर, भूषण गुर्जर (किसान नेता), सोनू गुर्जर (किसान नेता), भीमी प्रधान जी, श्रीराम शाह जी, सतेन्द्र भगत जी, गजेन्द्र बिल्डर, डॉ. अनिल नागर एवं संजीव नागर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में रमेशानंद गिरि जी महाराज ने पूरे नागर परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment