गाजियाबाद : 22 / अगस्त / 2026 : थाना अंकुर विहार पुलिस ने हत्या के मामले का अल्प समय में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को वादिया ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सपन कुमार ने तीन अन्य लोगों के साथ षड्यंत्र कर उसके पुत्र सोनू पर हमला किया। घटना में गंभीर रूप से घायल सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मामले में बीएनएस की सुसंगत धाराओं और एससी/एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को मुख्य आरोपी सपन सिंह, किरन सिंह, रेखा सिंह और गुंजन को सभापुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










