Home » उत्तर प्रदेश » मोरटा में 20 करोड़ की जमीन कुर्क, देहरादून की लूट की रकम से खरीद का आरोप

मोरटा में 20 करोड़ की जमीन कुर्क, देहरादून की लूट की रकम से खरीद का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 गाजियाबाद : 22 / अगस्त / 2026 :  मोरटा इलाके में गैंगस्टर अधिनियम के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 करोड़ रुपये कीमत की 1.33 हेक्टेयर जमीन कुर्क कर ली। यह कार्रवाई देहरादून के जिलाधिकारी के आदेश पर की गई। कुर्की के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।

तहसीलदार के अनुसार संबंधित जमीन का बैनामा साधना एसोसिएट्स/साधना एसोसिएशन ट्रैक्टर लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि हर्षिता त्यागी के नाम से हुआ है। जांच में आशंका जताई गई है कि देहरादून में हुई लूट की घटना से अर्जित धन को जमीन खरीदने में लगाया गया।

इसी आधार पर देहरादून जिलाधिकारी के आदेश के तहत गैंगस्टर अधिनियम में कार्रवाई करते हुए जमीन कुर्क की गई। प्रशासन ने फिलहाल 1.33 हेक्टेयर भूमि को ही कार्रवाई के दायरे में लिया है। कार्रवाई के दौरान इलाके में हलचल बनी रही।

प्रशासन का कहना है कि संबंधित संपत्ति के संबंध में उपलब्ध अभिलेखों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment