खुर्जा : 23 / अगस्त / 2026 : खुर्जा के जटिया अस्पताल को लेकर एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की ओर से मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिकायत में अस्पताल से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को उठाया गया था।

शिकायत के सत्यापन के लिए संबंधित जांच टीम ने शिकायतकर्ताओं से फोन पर जानकारी ली और इसके बाद मौके पर पहुंचकर अस्पताल से जुड़े मामले का अवलोकन किया। टीम ने शिकायत में लगाए गए बिंदुओं के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई।
एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि टीम द्वारा मामले की जांच की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत का निस्तारण किया जाएगा।
शिकायत पर हुई जांच के बाद अब संबंधित रिपोर्ट और कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










