Home » बुलंदशहर » खुर्जा में सरेराह महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में

खुर्जा में सरेराह महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 23 / अगस्त / 2026 :  खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ सरेराह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक अधेड़ व्यक्ति महिला को बाल पकड़कर मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो खुर्जा की नई मंडी के आसपास का है। वीडियो में महिला के साथ मारपीट करने वाला व्यक्ति रिश्ते में उसका ससुर बताया जा रहा है। हालांकि, मारपीट के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

वीडियो वायरल होने के बाद खुर्जा पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment