Home » बुलंदशहर » मीन भगवान की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने से श्रद्धालुओं में रोष, कार्रवाई की मांग

मीन भगवान की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने से श्रद्धालुओं में रोष, कार्रवाई की मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 25 / अगस्त / 2026 :  पहासू कस्बे में मीन भगवान चौक पर स्थापित भगवान विष्णु के अवतार मीन भगवान की प्रतिमा को कथित रूप से शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी व्याप्त हो गई। क्षेत्रवासियों ने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया कि मीन भगवान चौक पर स्थापित प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना से स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।

फतेहगढ़ रानी वाला के प्रधान मोहित चौहान ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक प्रतिमा को क्षति पहुंचाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

मोहित चौहान ने कहा कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की जानी चाहिए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment