खुर्जा : 26 / अगस्त / 2026 : खुर्जा क्षेत्र के अरनिया ब्लॉक स्थित ऊंचा गांव में सीनियर कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त रूप से राष्ट्रवादी प्रताप सेना के जिला अध्यक्ष गौरव तोमर, ऊंचा गांव के प्रधान राजू शर्मा एवं नितिन रघुवंशी ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन अवसर पर जिला अध्यक्ष गौरव तोमर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीतना नहीं सिखाता, बल्कि हार के बाद दोबारा मजबूती से खड़े होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि मैदान में बहाया गया पसीना खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का जज्बा पैदा करता है।

उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल को पूरी मेहनत और जुनून के साथ खेलना चाहिए। जीत के लिए प्रयास करते हुए हार से भी सीख लेना ही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान है। उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान राजू प्रधान, नितिन रघुवंशी, विवेक राघव, योगेश चौहान, गुड्डू ठाकुर, दीपक राघव, हिमांशु राघव, जीतू राघव, नितिन राघव, नरेंद्र एवं डॉ. अतुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










