Home » बुलंदशहर » ककोड़ थाना प्रभारी पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव से अभद्रता का आरोप , धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

ककोड़ थाना प्रभारी पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव से अभद्रता का आरोप , धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 27 / अगस्त / 2026 :  ककोड़ थाना प्रभारी पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौरव जयराम प्रधान के साथ कथित तौर पर अभद्रता और धक्का-मुक्की करने के आरोप लगे हैं। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

बताया गया कि दो दिन पूर्व गौरव जयराम प्रधान सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में आयोजित किसान कांग्रेस की गोष्ठी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ककोड़ थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के साथ उनकी कहासुनी होने की बात सामने आई। गौरव प्रधान ने थाना प्रभारी पर गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।

घटना के विरोध में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौरव प्रधान ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर थाना प्रभारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

गौरव प्रधान का कहना है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन किया जाएगा। वहीं, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश भाटी ने भी मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

मामले में गौरव प्रधान और राकेश भाटी के बयान सामने आए हैं। फिलहाल वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

बुलंदशहर में CGHS वैलनेस सेंटर खोलने की मांग को लेकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल , केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों और पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

बुलंदशहर में CGHS वैलनेस सेंटर खोलने की मांग को लेकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल , केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों और पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन