सहारनपुर : 8 / सितम्बर / 2026 : राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में सहारनपुर एवं समस्त तहसीलों में 09, 10 व 11 सितम्बर को पैटी ऑफेंस की विशेष लोक अदालत तथा 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

इस क्रम में 8 सितम्बर को जनपद न्यायाधीश श्री सतेन्द्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) देवेन्द्र सिंह, अपर ज़िला जज विकास गुप्ता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल त्यागी एवं सचिव पालम राणा ने संयुक्त रूप से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी ने बताया कि यह प्रचार वैन 8 और 9 सितम्बर को दूरदराज के गांवों और पंचायतों में जनता को जागरूक करेगी।
जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार ने बताया कि लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, वैवाहिक विवाद (तलाक छोड़कर), बैंक लोन, बिजली, दीवानी, एमवी एक्ट, ई-चालान व भू-राजस्व आदि वादों का निस्तारण आपसी सहमति से होगा। लोक अदालत के फैसलों की कोई अपील नहीं होती तथा कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है। उन्होंने अधिवक्ताओं व वादकारियों से अधिक से अधिक मामले निपटाने की अपील की।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










