खुर्जा : 8 / सितम्बर / 2026 : खुर्जा स्थित मधुसूदन दुग्ध प्लांट में सामने आए करीब 2.25 करोड़ रुपये के दूध चोरी और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी ज्योति डेयरी के मालिक प्रेम कुमार गौतम मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी ज्योति डेयरी के मालिक प्रेम कुमार गौतम समेत पांच लोगों को गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया है। पुलिस अब आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है l खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मधुसूदन दुग्ध प्लांट (क्रीमी फूड्स लिमिटेड) स्थित है।

बताया गया कि जनवरी 2025 में यहां दूध की तौल से जुड़ी पर्चियो में कथित हेरफेर कर बड़े स्तर पर दूध चोरी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। इस मामले में ज्योति डेयरी के मालिक प्रेम कुमार गौतम, टैंकर चालक, धर्म कांटा ऑपरेटर समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले को लेकर मधुसूदन डेयरी के निदेशक, प्रशासनिक अधिकारी और अमित गुप्ता ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी।
इसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर उपनिरीक्षक भुवनेश कुमार ने पांच आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत निरुद्ध किया है।
इनमें गैंग लीडर बताए गए है lइनमे प्रेम कुमार गौतम पुत्र प्रमोद कुमार निवासी धर्मावली, ज्योति डेयरी और टैंकर मालिक ओम प्रकाश सिंह व उनके पुत्र महेंद्र निवासी सुरजावली शामिल हैं। इसके अलावा भूपेंद्र पुत्र शिवदत्त निवासी पाली परतापुर और धर्म कांटा ऑपरेटर सचिन पुत्र राजवीर निवासी राझेडा सिंभावली, हापुड़ को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया है मधुसूदन डेयरी के अमित गुप्ता ने सचिन कुमार को मामले का कथित मास्टरमाइंड और पूर्व कर्मचारी बताया है।
हालांकि, मामले में आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही होगा।जानकारी के मुताबिक, ज्योति डेयरी के मालिकों और कंपनी से जुड़े धर्म कांटा ऑपरेटर को नवंबर 2025 में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों की ओर से जमानत के लिए बुलंदशहर जिला न्यायालय और इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, लेकिन दोनों जगह से जमानत नहीं मिल सकी। अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही के तहत पुलिस पांचों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपियों से जुड़े पुराने मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।बताया गया है कि सचिन के खिलाफ पूर्व में भी मामला दर्ज रहा है। मधुसूदन दुग्ध प्लांट से जुड़े इस मामले में पुलिस की आगे की जांच और कार्रवाई पर अब सभी की नज़रें टिकी है l
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










