Home » उत्तर प्रदेश » दादरी के पास किलोमीटर संख्या 1415/36 पर मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

दादरी के पास किलोमीटर संख्या 1415/36 पर मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दादरी : 10 / सितम्बर / 2026 :  रेलवे ट्रैक के पास एक करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जीआरपी दादरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जीआरपी दादरी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को सुबह करीब 7:25 बजे उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय दादरी से पॉइंट्समैन द्वारा सूचना दी गई कि ट्रेन संख्या 64104 के माध्यम से किलोमीटर संख्या 1415/36 पर एक व्यक्ति के साथ एमआरओ (मृत्यु संबंधी सूचना) हुई है।

सूचना मिलते ही चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार शव पुल के नीचे गाजियाबाद की ओर ट्रैक के किनारे पड़ा था, जिसे ट्रैकमैन विशाल मीणा द्वारा ट्रैक से हटाया गया था। मृतक के सिर और नाक पर खून से सनी चोट के निशान मिले, जबकि शरीर के कई हिस्सों पर खरोंच के निशान भी पाए गए।

पुलिस ने मृतक की जामा तलाशी ली, लेकिन उसके पास से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या अन्य वस्तु बरामद नहीं हुई। मृतक के दाहिने हाथ पर ‘ॐ’ का निशान गुदा हुआ मिला था।
कुछ समय बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई मलखान सिंह ने शव की पहचान अपने बड़े भाई विनोद कुमार पुत्र चन्द्रपाल, निवासी ग्राम इनायतपुर, थाना ककोड़, बुलंदशहर, हाल निवासी दौलतराम कॉलोनी, दादरी के रूप में की।

मौके पर उप निरीक्षक मोहम्मद दानिश द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है। घटना के संबंध में आवश्यक जांच एवं अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment