Home » गाजियाबाद » कृष्ण धाम पहुंचे अजय मुखिया, राधा रानी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद , श्रीकृष्ण की छठी पर कुड़ियागढ़ी सन सिटी में गूंजे जय श्रीकृष्ण के जयकारे

कृष्ण धाम पहुंचे अजय मुखिया, राधा रानी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद , श्रीकृष्ण की छठी पर कुड़ियागढ़ी सन सिटी में गूंजे जय श्रीकृष्ण के जयकारे

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 10 / सितम्बर / 2026 :  कुड़ियागढ़ी, सन सिटी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद छठी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्ति का माहौल रहा और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

आयोजन जय श्रीकृष्ण धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से कराया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अधिवक्ता, राष्ट्रीय सचिव अमित यादव, हापुड़, फतेहपुर एवं सुल्तानपुर प्रभारी अरुण यादव सहित ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

अजय मुखिया ने किए राधा रानी के दर्शन

कार्यक्रम में अजय मुखिया, रोजगार प्रांत सह प्रमुख, अपने भाई अरुण यादव के साथ कृष्ण धाम पहुंचे। उन्होंने राधा रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंदिर में चल रहे धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

इस दौरान अजय मुखिया ने कहा कि इस धार्मिक स्थल की स्थापना और सेवा में रामेश्वरी देवी एवं मुन्नी देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि अब सभी के सहयोग और प्रयासों से इस मंदिर को कृष्ण धाम के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में पहचान बना सके।

सेवा और आस्था का केंद्र बन रहा कृष्ण धाम

बताया गया कि मंदिर की स्थापना से लेकर अब तक रामेश्वरी देवी और मुन्नी देवी ने धार्मिक स्थल की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब मंदिर को भव्य स्वरूप देते हुए कृष्ण धाम के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीकृष्ण से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन में आस्था, भक्ति और सेवा का संगम देखने को मिला।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment