Home » बुलंदशहर » पुरानी रंजिश में फायरिंग का आरोप, आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

पुरानी रंजिश में फायरिंग का आरोप, आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 10 / सितम्बर / 2026 :   थाना ककोड़ क्षेत्र की झाझर चौकी के अंतर्गत जहांगीरपुर रोड पर बुधवार को अचानक फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गांव गोविला, थाना जहांगीरपुर निवासी रवि पुत्र सुरेश के हाथ में पिस्टल से गोली मार दी गई। गोली हाथ को आर-पार करते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायल रवि को उपचार के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि झाझर में जहांगीरपुर रोड स्थित जीतू निवासी गांव रखेड़ा के मकान पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक कथित रूप से अवैध हथियार लेकर वहां पहुंचा और फायरिंग कर दी। इसी फायरिंग में रवि के हाथ में गोली लग गई।

ककोड़ थाना प्रभारी सुदेश कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घायल रवि की ओर से अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment