शिकारपुर : 10 / सितम्बर / 2026 : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित ने शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए विभिन्न गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
जनसंपर्क के दौरान मुकेश पंडित ने गांव-गांव पहुंचकर बुजुर्गों, युवाओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर सीधा संवाद किया। लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा, जिस पर उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

मुकेश पंडित ने कहा कि शिकारपुर क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में पहुंचकर लोगों से मिलना और उनकी समस्याओं को समझना जरूरी है, ताकि क्षेत्र के विकास की सही दिशा तय की जा सके।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति के तहत काम करती है। ग्रामीणों से मिल रहे स्नेह और समर्थन को उन्होंने अपनी ताकत बताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी पूंजी होता है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा होती रही।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










