शिकारपुर : 10 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर नगर के मोहल्ला डोरी में एक मृत गोवंश मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गौसेवकों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से मृत गोवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला डोरी निवासी भूपेंद्र सैनी ने मृत गोवंश पड़े होने की सूचना गौसेवक शिवम शिकारपुरिया को दी। सूचना मिलते ही शिवम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए उन्होंने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह से संपर्क कर जेसीबी मशीन की व्यवस्था कराई।

इसके बाद गौसेवकों ने पूरी मर्यादा और सम्मान के साथ मृत गोवंश को भू-समाधि देकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।
मामले की जानकारी मिलने पर कस्बा इंचार्ज जितेंद्र कुमार देशवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गौसेवक शिवम शिकारपुरिया से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए आवश्यक सहयोग की पेशकश की। पुलिस की ओर से नमक आदि की व्यवस्था कराने की बात भी कही गई, जिस पर गौसेवकों ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही कर ली गई हैं।
इस दौरान केशव कुमार जाटव, बाबू, उपदेश सहित अन्य स्थानीय लोग और गौसेवक टीम के सदस्य मौजूद रहे। मृत गोवंश के अंतिम संस्कार के लिए गौसेवकों द्वारा दिखाई गई तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










