शिकारपुर : 10 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर पचगाईं में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। आरोप है कि मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर रखा घरेलू सामान चोरी कर लिया गया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित रामकुमार कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता की बीमारी के चलते परिवार के लोग दूसरे शहर में रह रहे थे। इस वजह से गांव स्थित उनका मकान काफी समय से बंद था। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर गांव के ही दो युवकों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी घर से पंखे, स्टेबलाइजर, एलईडी टीवी, बैटरी चार्जर और गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर चोरी हुए सामान और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









