जहांगीराबाद : 10 / सितम्बर / 2026 : मानव एकता ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक माह की 10 तारीख को जरूरतमंद एवं निर्धन परिवारों की सहायता के लिए खाद्य सामग्री वितरित करने की मुहिम के तहत गुरुवार को आटा और चावल का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष अज्जू पठान के नेतृत्व में साहब टाकीज वाली गली स्थित कार्यालय पर जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को खाद्य सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज प्रधान खालौर ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है। संस्था की सेवा भावना से प्रभावित होकर उन्होंने मानव एकता ट्रस्ट से जुड़ने की घोषणा की।
साथ ही सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संस्था को 5 लाख रुपये का सहयोग देने की घोषणा की। संस्था के अध्यक्ष अज्जू पठान ने बताया कि निर्धन परिवारों की युवतियों के विवाह कराने की पहल भी की जा रही है। इस संबंध में अब तक करीब 10 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
आवेदनों की जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही निर्धन परिवारों की अन्य आवश्यकताओं में भी सहयोग करना है। प्रत्येक माह खाद्य सामग्री वितरण की व्यवस्था निरंतर जारी रखी जाएगी। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










