Home » बुलंदशहर » पिन्टू चौधरी ने साइकिल से किया गांव में जनसंपर्क , बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद, किसानों-युवाओं से की संवाद; कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

पिन्टू चौधरी ने साइकिल से किया गांव में जनसंपर्क , बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद, किसानों-युवाओं से की संवाद; कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 11 / सितम्बर / 2026 :   समाजवादी पार्टी के संभावित विधानसभा प्रत्याशी पिन्टू चौधरी ने शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सुर्खरू में जनसंपर्क अभियान चलाया। खास बात यह रही कि वे बड़े वाहनों के काफिले के बजाय साइकिल पर सवार होकर गांव की गलियों में पहुंचे और लोगों से सीधे संवाद किया।

पिन्टू चौधरी ने घर-घर जाकर ग्रामीणों, बुजुर्गों, युवाओं और किसानों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। स्कूल जाने वाले बच्चों और बस से कॉलेज जाने वाली छात्राओं से भी बातचीत कर उनकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर चर्चा की।

जनसंपर्क के दौरान सपा नेता ने अपने पुराने साथियों से भी मुलाकात की, जो विभिन्न जनआंदोलनों में उनके साथ सक्रिय रहे हैं। किसानों के साथ बैठक में खेती-किसानी और फसलों की स्थिति पर चर्चा हुई, जबकि युवाओं के साथ रोजगार और भविष्य की चुनौतियों को लेकर बातचीत की गई।

पिन्टू चौधरी ने कहा कि गांव के लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनने से उन्हें नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि साइकिल से गांव की गलियों तक पहुंचना केवल जनसंपर्क नहीं, बल्कि लोगों से सीधे जुड़ने का प्रयास है। बुजुर्गों का आशीर्वाद और जनता का स्नेह उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पिन्टू चौधरी का स्वागत करते हुए आगामी चुनाव को लेकर अपना समर्थन जताया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment