Home » गाजियाबाद » नगर निगम की जमीन पर कथित गतिविधियों की तैयारी, बाउंड्री कराने के निर्देश

नगर निगम की जमीन पर कथित गतिविधियों की तैयारी, बाउंड्री कराने के निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 11 / सितम्बर / 2026 :   राजनगर जिला केंद्र में नगर निगम की करीब 1000 वर्ग गज भूमि का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जानकारी मिली कि भूमि पर भगवान की मूर्ति की आड़ में कथित रूप से अनधिकृत गतिविधियों की तैयारी की जा रही थी।

स्थल के ठीक बराबर में शराब का ठेका भी संचालित है, जहां सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन किए जाने सहित अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत सामने आई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आस्था की आड़ में नगर निगम की भूमि पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत कब्जा या गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी। सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और उसके उचित उपयोग को प्राथमिकता दी जाएगी।

नगर निगम की भूमि को सुरक्षित रखने के लिए शनिवार से मौके पर बाउंड्री कराने का कार्य शुरू कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, बाउंड्री होने से भूमि को अतिक्रमण और अनधिकृत गतिविधियों से सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। नगर निगम ने संबंधित अधिकारियों को भूमि की निगरानी बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment