देहरादून : 11 / सितम्बर / 2026 : हर खेत तक पानी पहुंचाने और कम पानी में अधिक उत्पादन का लक्ष्य लेकर शुरू की गई प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई ) के ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ (पीडीएमसी) योजना में भारी अनियमितताएं हुई हैं। योजना पर इतनी भारी भरकम राशि खर्च किये जाने के बावजूद योजना का लाभ किसानों को नहीं मिला और खेत सूखे रह गये।
आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने खुलासा किया है कि योजना पर धरातल पर काम ही नहीं हुआ और करोड़ों रुपये व्यय कर दिये गये। उन्होंने इस संबंध में सबंधित जिलाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे हैं। देहरादून के जिलाधिकारी को भी शिकायत की। इस शिकायत के आधार पर डीएम आशीष चौहान ने मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच बिठा दी है।

आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश ने पीएमकेएसवाई योजना के तहत कृषि एवं उद्यान विभाग से विभिन्न जानकारी मांगी। आरटीआई दस्तावेज से पता चला कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में योजना का लाभ पात्र किसानों को मिला ही नहीं। ड्रिप इरिगेशन प्रणाली काम ही नहीं कर रही है।
कृषि एवं उद्यान विभाग के माध्यम से इस योजना के तहत अब तक करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने के बावजूद कई जिलों में स्थापित ड्रिप सिंचाई प्रणालियां किसानों के खेतों में अनुपयोगी पड़ी मिली हैं।
योजना के संबंध में संबंधित थर्ड पार्टी मूल्यांकन, चार्टर्ड अकाउंटेंट की ऑडिट रिपोर्ट, कैग की ऑडिट रिपोर्ट और आंतरिक ऑडिट में लाभार्थी सत्यापन, दस्तावेजों के रखरखाव, निरीक्षण, निगरानी और योजना के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










