Home » बुलंदशहर » थाना समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 शिकारपुर : 12 / सितम्बर / 2026 :    शासन के निर्देश पर शनिवार को क्षेत्र के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सलैमपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह पहुंचे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुछ मामलों का मौके पर समाधान कराया गया, जबकि अन्य शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान सलैमपुर थाना प्रभारी नीरज शर्मा सहित संबंधित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment