बुलंदशहर / सुनहरा :16 / सितम्बर / 2026 : इंजीनियर्स क्लब, शाखा बुलंदशहर द्वारा 15 सितम्बर 2026 को अभियंता दिवस समारोह के अवसर पर एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम जी.टी. रोड (खुर्जा रोड) स्थित होटल हाई गार्डन, सुनहरा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी को नमन करते हुए अभियंताओं के योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में आमंत्रित कविगण के रूप में प्रख्यात कवि साहित्यकार डॉ. अनिल बाजपेई (हापुड़), पूनम अदा (खुर्जा), शिशिर (मुजफ्फरनगर) और सागर (दिल्ली) ने अपनी कविताओं से समा बांध दिया।
“कविता विचारों की वो रोशनी है जो समाज को नई दिशा देती है” – इसी थीम पर कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

खुर्जा की चर्चित कवयित्री पूनम अदा को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इंजीनियर्स क्लब के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूनम अदा ने अपनी ओजस्वी कविताओं से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। उनकी कविताओं में समाज, नारी और देशभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर क्लब के सभी अभियंता सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








