गोरखपुर :16 / सितम्बर / 2026 : गोरखपुर, मुंडेरा बाजार, भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई की चोरी चोरा ,काकोरी, सरदार नगर ,डालीगंज ,और जंगल कोरिया शाखोंओ में कथित वित्तीय फर्जीवाड़ा की निष्पक्ष जांच और धनराशि की रिकवरी की मांग उठी है।
तहसील बार एसोसिएशन चोरी चोरा ने इस संबंध में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष और मंत्री को पत्र भेज कर मामले से अवगत कराया है बताया जाता है कि अधिवक्ता चंद्रशेखर मणि ने बैंकिंग और वित्तीय व्यवस्था में गठित भ्रष्टाचार और प्रभावी अंकुश लगाने तथा भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृति को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया है।
पत्र के अनुसार वर्ष 2016-17 में एसबीआई की चोरी चोरा एसबीआई शाखा और 2020-21 जंगल कौड़िया फर्जी गोल्ड लोन, केसीसी, और एसटीडीआर के माध्यम से करीब 2.15 करोड रुपए के घोटाले का मामला सामने आया था ।इस मामले में 91 लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज होने का उल्लेख है इसी तरह का काकोरी शाखा में शामिल लोगों को कथित लोगों पर खतौनी के आधार पर 6: 6 करोड रुपए तक केसीसी ऋण आवंटित करने का मामला सामने आने की बात पत्र में कही गई है.। अब देखना यह है कि उक्त पथ पर क्या कार्रवाई होती है और बार एसोसिएशन के पत्र पर कितनी मजबूत कार्रवाई होती है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









