Home » बुलंदशहर » स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर पालिका में हुई समन्वय बैठक, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर पालिका में हुई समन्वय बैठक, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  :16 / सितम्बर / 2026 :   शिकारपुर नगर पालिका परिषद शिकारपुर में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ एवं ‘सेवा संकल्प’ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला देवी ने की, जबकि अधिशासी अधिकारी नीतू देवी की मौजूदगी में अभियान की तैयारियों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार अभियान के तहत होने वाली विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों का रूपांतरण कार्यक्रम के तहत चिन्हित स्थानों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं उनके बेहतर उपयोग की दिशा में कार्य किया जाएगा। वहीं स्वच्छ पाठशाला के अंतर्गत विद्यालयों में स्वच्छता, स्वच्छ आदतों, कचरा पृथक्करण और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

बैठक में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। इसके माध्यम से सफाई मित्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान और कल्याण से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन और स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लाभार्थियों को भी अभियान से जोड़कर जनभागीदारी बढ़ाने की योजना पर चर्चा हुई।

‘स्वच्छता से समृद्धि’ अभियान के तहत स्वच्छता के साथ कचरा प्रबंधन और अपशिष्ट के बेहतर उपयोग के माध्यम से नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में निर्धारित दिनवार कार्यक्रमों के अनुसार आवश्यक तैयारियां पूरी करने, जनजागरूकता अभियान चलाने और सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्यीकरण को लेकर जिम्मेदारियां तय करने पर भी चर्चा की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला देवी ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित लोगों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। अधिशासी अधिकारी नीतू देवी ने अभियान की गतिविधियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में सभासद राजेन्द्र सिंह लोधी, गौतम सूर्यवंशी, सुहैल उर्फ बिट्टू ठाकुर, नामित सभासद नैम सिंह, सभासद पति रंजीत सैनी, राकेश बालाजी तथा स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर वीरेन्द्र गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment