गाजियाबाद :16 / सितम्बर / 2026 : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बुधवार को नवनियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रत्ना पांडेय के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. रत्ना पांडेय का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में डॉ. रत्ना पांडेय पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रदेश स्तर पर मजबूती से रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

संगठन को मजबूत करने पर जोर
जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और जनता की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने डॉ. रत्ना पांडेय को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वागत समारोह में महिला जिलाध्यक्ष डोली त्यागी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, रूबी मलिक, सीमा नाजरीन, उपाध्याय, हाजी खुर्शीद, सुरेंद्र शर्मा, रियाज सैफी, त्रिलोक भाई, इरफान नेताजी, मामराज, प्रधान, उदय सिंह पाल, विकास त्यागी (मुरादनगर), हरेंद्र बाबा, आशुतोष गुप्ता मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन में आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। समारोह के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को और सक्रिय बनाने का संदेश दिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








