शिकारपुर :16 / सितम्बर / 2026 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिकारपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय अनिल शर्मा के निधन पर आयोजित शोक सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शिकारपुर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रही और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई।
मुख्यमंत्री के हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान स्थानीय अधिवक्ता अमित चौहान ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने शिकारपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
शोक सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय अनिल शर्मा के निधन को समाज और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री के शिकारपुर पहुंचने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल के आसपास जुटे रहे।
क्षेत्रवासियों में अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के साथ मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को लेकर भी उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा क्षेत्र प्रशासनिक निगरानी में रहा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








