खुर्जा :16 / सितम्बर / 2026 : खुर्जा के पहासू शिकारपुर रोड क्षेत्र में दो दिन से बिजली लोगों को नहीं मिल रही जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल है इसकी वजह से लोगों के कारोबार भी प्रभावित हो रहे।
आपको बता दें की खुर्जा में शिकारपुर पहासू रोड पर बिजली का संकट गहराया हुआ है जिसकी वजह से लोग बहुत परेशान हैं। शिकारपुर रोड निवासी नरेंद्र गांधी ने बताया कि बीते दो दिन से बिजली का ना आना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है और लोगों के पास अन्य साधन न होने की वजह से इतनी भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं, वही डेरी संचालक जुल्फिकार ने बताया कि इतनी बिजली कटौती करना लोगों को परेशानी में डालता है साथ ही उन्होंने बताया कि उनके यहां डेरी उत्पाद बिकते हैं जो कि बिना फ्रीजर के नहीं चल पाते हैं इसकी वजह से हमें सफल मटर और दूध के खराब होने से नुकसान हुआ है और ऐसे ही हमारे जैसे अन्य दुकानदार भी है जो काफी नुकसान उठा रहे हैं, वहीं सी रोड पर धुलाई सेंटर चलाने वाले रामकुमार शर्मा ने बताया कि यहां पर बिजली न होने से हमारा पूरा धुलाई सेंटर बंद है और गर्मी में उबलने को भी मजबूत हो रहे हैं।
आपको बता दें कि 2 दिन से विद्युत विभाग द्वारा इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप है। इस बारे में जब उपखंड अधिकारी विद्युत ऊर्जा नगर अविनाश कुमार से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
जिसकी वजह से बिजली न आने का कारण सही से ना मिला हालांकि हालांकि कुछ लोगों ने बताया कि बिजली का काम चल रहा है इसकी वजह से यह समस्या है परंतु इस विद्युत विभाग की लापरवाही कहेंगे जो पूरे पूरे दिन विद्युत गायब रहे क्यों ना इसको दिन में थोड़ा-थोड़ा करके कार्य को निपटाया जाए और लोगों को भी समस्या ना हो और काम भी हो जाए इस प्रकार से क्यों नहीं किया जाता।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








