Home » बुलंदशहर » खुर्जा की प्रसिद्ध रामलीला होगी आकर्षण का केंद्र , विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा कवि सम्मेलन

खुर्जा की प्रसिद्ध रामलीला होगी आकर्षण का केंद्र , विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा कवि सम्मेलन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
17 सितंबर को होगा रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन कार्यक्रम

खुर्जा  :16 / सितम्बर / 2026 :   बुलंदशहर का खुर्जा वैसे तो चीनी मिट्टी के बर्तनों के लिए प्रसिद्ध शहर है किंतु यहां की रामलीला भी सुप्रसिद्ध है। जहां पर रामलीला का मंचन एक अच्छे प्रशिक्षित कलाकारों के साथ होता है वही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

 

 

आज रामलीला कमेटी खुर्जा रजिस्टर्ड के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन शारदा जैन अतिथि भवन में किया गया जहां पर प्रधान आशीष गोयल, सचिव पुनीत साहनी तथा जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, सचित बंसल, रवि अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य तथा मीडिया प्रभारी रविकांत भारद्वाज द्वारा पत्रकारों से वार्ता की गई और होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी थी।

वार्ता में बताया गया कि पूर्व की भांति इस बार भी रामलीला एक ऐतिहासिक रूप में आयोजित की जाएगी लेकिन इस बार कुछ कार्यक्रमों में थोड़ा सा बदलाव किया जाएगा। इस बार रामलीला का मंचन बिल्कुल सामने किया जाएगा। रामलीला का मंचन इस बार अलग मंच पर नहीं होगा तथा अबकी बार तो दो प्रकार के चरक भी शामिल किए गए हैं मेले में और जो झांकियां निकलेगी वह भी एक आकर्षण का केंद्र बनेंगे साथ ही कवि सम्मेलन भी बहुत आकर्षक रहेगा। जनरल मैनेजर पूर्व अध्यक्ष खुर्जा दीपक गर्ग ने बताया कि रामलीला महोत्सव का प्रारंभ १७ सितंबर को भूमि पूजन के साथ शुरू हो जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment