Home » बुलंदशहर » 19 वर्षीय युवती लापता, पिता ने गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

19 वर्षीय युवती लापता, पिता ने गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद   :16 / सितम्बर / 2026 :   जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 19 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार 13 सितंबर को करीब 11 बजे युवती घर से निकली थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

तहरीर के मुताबिक युवती अपने साथ जरूरी कागजात, रुपये और अन्य सामान भी लेकर गई है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल सका। पिता ने पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है और बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की है।

सीओ अनूपशहर भरत सोनकर ने बताया कि युवती के पिता की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है और युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment