Home » बुलंदशहर » खुर्जा के खीर खानी मोहल्ले में हाइटेंशन लाइन का कहर, 18 वर्षीय सबिया झुलसी, हालत गंभीर

खुर्जा के खीर खानी मोहल्ले में हाइटेंशन लाइन का कहर, 18 वर्षीय सबिया झुलसी, हालत गंभीर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा :16 / सितम्बर / 2026 :   खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खीर खानी में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां छत पर गई 18 वर्षीय युवती सबिया 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक सबिया अपने नाना खिजर मोहम्मद के घर पर परिवार के साथ पिछले कई महीनों से रह रही है। सोमवार को वह किसी काम से पड़ोसी के घर गई थी। पड़ोसी के घर की छत के ठीक ऊपर से 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जो काफी नीचे लटकी हुई है। छत पर पहुंचते ही सबिया उसकी चपेट में आ गई और जोरदार धमाके के साथ करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

चीख-पुकार सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर दौड़े और उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।

विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में मौत बनकर लटक रही इन हाईटेंशन लाइनों को हटाने या ऊंचा करने के लिए कई बार शिकायत की गई है, लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया है।

यह पहला मामला नहीं है। करीब दो महीने पहले ही खुर्जा के मोहल्ला बुर्ज उस्मान में पतंग निकालते समय 11 हजार की लाइन की चपेट में आने से दादा और पोते की मौत हो गई थी। इसके बावजूद विभाग ने कोई सबक नहीं लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment