Home » बुलंदशहर » स्थानीय किसान सहकारी चीनी मिल की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक 22 सितंबर को , कृषक बंधुओं, संचालक मंडल एवं डेलीगेट्स से बैठक में समय से पहुंचने की अपील

स्थानीय किसान सहकारी चीनी मिल की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक 22 सितंबर को , कृषक बंधुओं, संचालक मंडल एवं डेलीगेट्स से बैठक में समय से पहुंचने की अपील

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  :16 / सितम्बर / 2026 :   स्थानीय दि किसान सहकारी चीनी मिल की प्रबंध समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक 22 सितंबर को आयोजित की जाएगी। मिल के प्रधान प्रबंधक हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे भईपुर दोराहा के निकट स्थित कृष्णा फार्म हाउस में होगी।

उन्होंने बताया कि बैठक में मिल क्षेत्र के सम्मानित कृषक बंधुओं, संचालक मंडल के सदस्यों एवं डेलीगेट्स की सहभागिता रहेगी। बैठक में मिल से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक को लेकर संबंधित सदस्यों को सूचना भी दी जा रही है। बैठक में कृषकों एवं मिल से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित सभी सदस्यों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक में पहुंचने की अपील की गई है।
प्रधान प्रबंधक हिमांशु गुप्ता ने सभी कृषक बंधुओं, संचालक मंडल के सदस्यों एवं डेलीगेट्स से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर समय से उपस्थित होकर बैठक में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment