Home » बुलंदशहर » बहन की शादी रोकने की धमकी का आरोप, परिजनों ने एसएसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

बहन की शादी रोकने की धमकी का आरोप, परिजनों ने एसएसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर   : 17 / सितम्बर / 2026 :   चोला थाना क्षेत्र के गांव कोराली निवासी कपिल ने अपने भाई और भाभी पर परिवार के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय के साथ-साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई है।

कपिल का आरोप है कि वह तीन भाइयों में से एक है और बड़े भाई व उसकी पत्नी आए दिन परिवार के लोगों के साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। आरोप है कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जाती है। पीड़ित के मुताबिक, उनकी छोटी बहन की शादी 26 नवंबर 2026 को तय है। आरोप है कि भाई-भाभी शादी को लेकर धमकी दे रहे हैं कि यदि शादी हुई तो इसका अंजाम बुरा होगा।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में उसकी भाभी ने अपने मायके से लोगों को बुलाकर परिवार के साथ मारपीट कराई। 17 सितंबर को भी करीब 11 बजे परिवार के लोग घर पर बैठे थे, तभी भाभी के आने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर पत्थर फेंके गए और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

मामले में चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment