ककोड़ : 17 / सितम्बर / 2026 : झाझर स्थित प्रकाश इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक साइंस एंड रिसर्च में लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बीएस चौहान ने बताया कि 15 सितंबर से 23 सितंबर तक आयुर्वेद को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा पद्धति की प्राचीन परंपरा है, जो स्वस्थ जीवनशैली और शरीर को निरोग रखने के महत्व पर जोर देती है। विद्यार्थियों और आम लोगों को आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी दी जा रही है।

वहीं डॉ. निधि चौधरी ने भी लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक जीवनशैली और आयुर्वेदिक पद्धतियों की जानकारी होना जरूरी है। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








